तेज रफ्तार कार ने head constable समेत 8 को रौंदा, पांच गंभीर

न्यूज़तेज रफ्तार कार ने head constable समेत 8 को रौंदा, पांच गंभीर

Date:

नोएडा। लापरवाही में गाड़ी चलाने से हुए हादसों में एक हेड कांस्टेबल समेत 8 लोग घायल हो गए। जिसमें पांच की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस द्वारा गाड़ियों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा के सेक्टर 113 थाने में खड़ी इन गाडियो की ये हालत तेज रफ्तार और लापरवाही से लग्जरी कार चला रहे शख्स ने की है। कार सवार ने अपने वाहन की रफ्तार से 7 लोगों को रौंद दिया। चार घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार होने में सफल हो गया है। जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर—113 के पर्थला खंजरपुर गांव के पास सब्जी मंडी लगती हैं।

Read also: झुग्गियों में भीषण आग से 39 गाय की झुलसकर मौत,प्रशासन में हड़कंप

देर रात मौके पर सब्जी मंडी लगी हुई थी। उसी दौरान तेज रफ्तार में एक कार सर्फाबाद की तरफ से आ गई। यहां पहले उसने बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद ठेले से टक्कर मारती हुई बाइक सवार को रौंद दिया। घटना में करीब 7 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। उधर, अर्टिगा कार का ड्राईवर मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा। सेक्टर—113 थाना प्रभारी शरद कांत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार के ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार को मौके से जब्त कर लिया गया है।

Read also: जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, शोरूम और जिम भी जलकर खाक

वहीं कोतवाली 58 क्षेत्र में सेक्टर-62 में स्कॉपियो चलाना सीख रही युवती ने चेकिंग के लिए लगे बैरियर व हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इसमें हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर-58 थाने में देवदत्त शर्मा हेड कांस्टेबल हैं। वे रात को सेक्टर-62 के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच युवती ने लापरवाही से स्कॉर्पियो चलाते हुए देवदत्त को टक्कर मार दी।

देवदत्त को सेक्टर-62 के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है। हादसे के समय युवती परिवार के सदस्य के साथ कार चलाना सीख रही थी कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर स्कॉर्पियो जब्त कर ली है।    

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...