Meerut News: नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लिया जिले का चार्ज

न्यूज़Meerut News: नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लिया जिले का चार्ज

Date:

मेरठ। आज मेरठ में नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले का चार्ज संभाल लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में चार्ज लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत कर जिले में अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा पर उनका फोकस रहेगा। शासन की सभी योजनाओं को प्रा​थमिकताओं के साथ पूरा करना और उनकी शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति ही उनका उद्देश्य होगा। 

Also read: श्रीराम लला के दर्शन करने पहुंचे उपराष्ट्रपति, विजिटिंग डायरी में लिखी दिल को छू लेने वाली बात

मेरठ के 60 वें नए जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए दीपक मीणा राजस्थान के मूल निवासी हैं। दीपक मीणा 2011 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। आईएएस दीपक मीणा ने आइआइटी खडग़पुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर में डिग्री ली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related