महाकाल से लेकर द्वारकाधीश तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

फीचर्डमहाकाल से लेकर द्वारकाधीश तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Date:


महाकाल से लेकर द्वारकाधीश तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नई दिल्ली।कोरोना वायरस के चलते देश में चार चरणों के लॉकडाउन के बाद आज से जीवन को फिर से पटरी पर लाने की शुरुआत हो चुकी है. केंद्र सरकार द्वारा घोषित अनलॉक-1 का पहला चरण सोमवार से शुरू हो गया है. इसके तहत देश भर में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है. हालांकि सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. आइए जानते हैं कि अनलॉक-1 के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर कैसा माहौल दिखा.

असम में खुले मंदिर-मस्जिद
असम में भी सोमवार से धार्मिक स्थल खुल गए. इस दौरान लोग दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पूजा अर्चना करने आए. गुवाहाटी के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश करने से पहले थर्मल स्कैनिंग से गुजरना पड़ा.

ओडिशा में बंद रहे धार्मिक स्थल
केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश के बावजूद ओडिशा में सभी धार्मिक स्थलों को बंद रखा गया है. यहां 30 जून तक यह आदेश जारी रहेगा. भुवनेश्वर के लिंगराज और राम मंदिर सोमवार को भी बंद रहे.

अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर में दो गेट खोले
गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर भी खोल दिया गया है. हालांकि प्रशासन ने बताया कि हमारे मंदिर के कुल चार गेट हैं जिसमें से सिर्फ दो गेट ही खोले गए हैं. टोकन के हिसाब से 25 लोग ही अंदर आ सकते हैं. अगर टोकन खत्म हो जाता है तो बाकि के लोग अपनी बारी का इंतजार करते हैं.

द्वारकाधीश में सुबह से लगी कतार
गुजरात के द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर में भी लोगों ने प्रार्थना करने पहुंचे. मंदिर के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखीं.

स्वर्ण मंदिर भी खुला
पंजाब के अमृतसर में हरमिंदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यहां लोगों ने दर्शन किए.

बंगलूरू में चर्च में की गई प्रार्थना
बंगलूरू के शिवाजी नगर स्थित सेंट मैरी चर्च में भी लोगों ने आज सुबह प्रार्थना की. इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे. बंगलूरू में बासावानागुडी के श्री डोडा गणपति मंदिर के बाहर भी श्रद्धालुओं की कतारें दिखीं. गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार कर्नाटक में भी धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं.

लखनऊ में लोगों ने नमाज अदा की
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ईदगाह मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की. हालांकि इस दौरान किसी अन्य चीज को छूने की सख्त मनाही के नियम का पालन किया गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.

महाकाल से लेकर द्वारकाधीश तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.

महाकाल से लेकर द्वारकाधीश तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लखनऊ में ईदगाह मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की

महाकाल के दर्शनों को उमड़ी भीड़
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर को सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. पहले दिन बाबा के दर्शन के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा. हालांकि भोपाल में मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. 24 घंटे के भीतर राज्य में 24 लोगों की मौत हुई है. इस वजह से धर्मस्थल खोलने की अनुमति नहीं दी गई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...