असम: गैस के कुएं में विस्फोट, लगी भीषण आग

फीचर्डअसम: गैस के कुएं में विस्फोट, लगी भीषण आग

Date:


असम: गैस के कुएं में विस्फोट, लगी भीषण आग

नई दिल्ली: असम के तिनसुकिया जिले के बागजन में स्थित सरकारी गैस कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (आईओएल) के गैस के कुएं में विस्फोट के बाद मंगलवार को भीषण आग लग गई। मौके पर राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम मौजूद है। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

27 मई से हो रहा था गैस का रिसाव
इस कुएं में 27 मई को भी विस्फोट हुआ था जिसके बाद से तेल और गैस का रिसाव जारी था।आईओएल के इस कुएं में विस्फोट के दौरान सिंगापुर के विशेषज्ञ और अन्य कई इंजीनियर भी काम पर थे। गैस पर काबू पाया जाता इससे पहले ही यह हादसा हो गया। इसमें कुछ श्रमिकों के घायल होने की सूचना है।

विस्फोट के बाद छा गया अँधेरा
ओआईएल के प्रवक्ता त्रिदिव हजारिका ने बताया कि विस्फोट का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक प्रत्यत्रदर्शी ने कहा कि हमने विस्फोट सुना और कुछ ही क्षणों में आकाश में अंधेरा छा गया। हर जगह आग लगी थी।

इस साइट के दक्षिण में मैगुरी-मोटापुंग आर्द्रभूमि, एवियन और जलीय प्रजातियों के लिए जाना जाने वाला एक स्थान है, जो एक किलोमीटर दूर भी नहीं है और उत्तर में दो किलोमीटर की दूरी पर डिब्रू साइकहोवा नेशनल पार्क एक और जैव विविधता हॉटस्पॉट है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related