Meerut News: प्रेम विवाह करने पर इज्जत की खातिर उजाड़ दिया बहन का सुहाग

न्यूज़Meerut News: प्रेम विवाह करने पर इज्जत की खातिर उजाड़ दिया बहन...

Date:

मेरठ। बहन ने प्रेम विवाह किया तो भाइयों को काफी बुरा लगा। भाइयों ने  बहन का सुहाग ही उजाड़ दिया। भाइयों ने दिन निकलते ही बहन के घर पहुंचकर उसके पति के सीने से तमंचा सटाकर गोली मार दी। इतना ही नहीं आरोपी भाइयों ने जीजा को गोली मारने के बाद उसका गला भी धारदार हथियार से रेत दिया। पति की जिंदगी बचाने के लिए बीच में आई बहन को भी भाइयों ने नहीं छोड़ा। उसको भी धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। 

घटना थाना सरधना क्षेत्र के कस्बे की है। हत्या को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गए। लेकिन कुछ देर बाद ही आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। हत्या की सूचना से इलाके में दहशत फैल गई। हत्या की सूचना पर थाना सरधना पुलिस और एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने घटना की जानकारी ली।

Read also: यूपी में डॉक्टर को गोली मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार

युवक जैकी ने घर के सामने रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग के चलते लव मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों साथ ही रह रहे थे। आज सोमवार को सुबह युवती के भाइयों ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसकर बहन के पति को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बहन अपने पति को बचाने आई तो उस पर भी हमलावर भाइयों ने चाकू से वार किए। जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Read also: बिहार के बेगूसराय में आंगनबाड़ी संचालक की गोली मार कर हत्या

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...