Meerut सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव जान हो जाएंगे हैरान, Global Market में आई तेजी

न्यूज़Meerut सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव जान हो जाएंगे हैरान, Global...

Date:

मेरठ। शादी-ब्याह के सीजन के बीच इस समय सोना चांदी की कीमतों में राहत मिल रही है। पिछले करीब एक हफ्ते से सोना चांदी के दाम भी स्थिर है। हालांकि सोना चांदी में निवेश करने वालों को राहत नहीं है। इसका कारण ग्लोबल बाजार में सोना चांदी के दामों में उछाल आ रहा है। जबकि घरेलू बाजार में सोना चांदी के दाम कम हैं। पिछले एक सप्ताह से सोना के दाम मेरठ के सराफा बाजार में 54,250 रुपये प्रति दस ग्राम है।

Read also: शेयर बाजार में कोहराम : सेंसेक्स 1,172 अंक लुढ़का, निफ्टी 362 अंक टूटा

हालांकि कल यानी सोमवार को सोने के दाम में 90 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट देखी गई थी। वहीं चांदी की कीमत इस समय मेरठ में 70,670 रुपये प्रति किग्रा है। चांदी की कीमत में सोमवार को 440 रुपये प्रति किग्रा गिरावट दर्ज की गई थी। इससे पहले 14 अप्रैल केा मेरठ में सोने और चांदी के दामों में तेजी आई थी। 14 अप्रैल केा मेरठ में सोने की कीमत 210 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ी थी। वहीं चांदी के दाम भी 690 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ गए थे। लेकिन उसके बाद से सोना चांदी के दामों में तेजी नहीं आई है।

Read also: थोक महंगाई दर चार माह के उच्चतम स्तर पर

हालांकि ग्लोबल बाजार में गत सोमवार सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया था। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून का वायदा सोने भाव 462 रुपये बढ गया। जबकि मई का वायदा चांदी का भाव भी 891 रुपये तक बढ़ गया था। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में यूक्रेन—रूस युद्ध के बीच महंगाई दर में बढ़ोतरी होने के कारण धातु की मांग में बढ़ोत्तरी हुई है। इस वजह से सोने का भाव अप्रैल महीने में हाई पर पहुंच गया। स्पॉट सोने का भाव 0.5 प्रतिशत बढ़कर 1,984.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...