बरेली। जिले में पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। जिस समय पुलिस ने होटल के कमरों में छापा मारा उस दौरान लड़कियां आपत्तिजनक हालात में पकड़ी गई। लड़कियों की हालत देख महिला पुलिसकर्मियों के सिर शर्म से झुक गए। कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी आंख तक बंद कर ली।
पुलिस और तहसील प्रशासन ने आगरा मार्ग पर संचालित एक होटल में छापा मारकर वहां से एक दर्जन से अधिक लड़कियों और लड़कों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया। पुलिस प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि होटल में काफी समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। प्रशासनिक टीम ने सभी को पुलिस के हवाले कर होटल में सील लगा दी।
Read also: रात के अंधेरे में भाजपा नेत्री के घर चल रहा था सेक्स रैकेट,बेटियों सहित गिरफ्तार
एसडीएम टूंडला पीएन सिंह ने बताया कि उनको जानकारी मिली कि आगरा मार्ग पर हैप्पी होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। जानकारी के बाद उन्होंने तहसीलदार टूंडला संतराज सिंह, सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव के साथ छापेमारी की योजना बनाई। सीओ टूंडला ने थाना प्रभारी राजेश पांडेय को मौके पर बुलाया और होटल पर छापा मारकर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान प्रत्येक कमरे में लड़का और लड़की आपत्तिजनक हालात में पाए गए। पुलिस को देखा होटल संचालकों और कमरे में मौजूद लड़के-लड़कियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और थाने ले आए। पुलिस ने लड़कों का चालन कर दिया और लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

