Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया की लोकेशन जयपुर मिली पुलिस रवाना, कुर्की के लिए अदालत में आज अर्जी

उत्तर प्रदेशMeat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया की लोकेशन जयपुर मिली पुलिस रवाना,...

Date:

मेरठ। मीट माफिया याकूब कुरैशी की लोकेशन जयपुर में मिली है। बताया जा रहा है कि याकूब अपने परिवार सहित जयपुर के किसी होटल में छिपा हुआ है। लोकेशन मिलने के बाद अब पुलिस उसको पकड़ने के लिए जयपुर के लिए रवाना हो गई है। वहीं गत मंगलवार को थाना खरखौदा में मीट ​माफिया और भगोड़े याकूब कुरैशी और उनके परिवार के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि 82 सीआरपीसी का नोटिस लगाने के बाद भी याकूब और उसका परिवार अदालत में हाजिर नहीं हुआ। ये कोर्ट के आदेश की अवेहलना है।

Also read: मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसके परिवार के खिलाफ दर्ज मामले में सुनवाई से हाईकोर्ट जज ने किया इंकार

पुलिस ने इस कारण याकूब उसकी पत्नी और दोनों बेटों के नाम आइपीसी की धारा 74ए के तहत खरखौदा में मुकदमा दर्ज करवाया है। आज बुधवार को याकूब और परिवार की संपत्ति कुर्क करने के लिए कोर्ट में पुलिस अर्जी लगाएगी। कोर्ट के आदेश पर याकूब की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई होगी। पुलिस ने याकूब की संपत्ति कुर्क करने की सभी तैयारी कर ली। वहीं गत सोमवार को याकूब के खिलाफ कोतवाली थाने में तस्करा डाला गया। बताया गया कि मीट माफिया और भगोड़े याकूब कुरैशी के डर से लोग उसके बारे में जानकारी नहीं दे रहे है।

वहीं याकूब कुरैशी और उसके बेटों की लोकेशन जयपुर में मिली। पुलिस की टीम जयपुर के लिए रवाना हो गई। याकूब कुरैशी अपने परिवार के साथ जयपुर के होटल में छिपा हुआ है। जयपुर में याकूब के साथ कुछ अन्य लोग भी है। उनके द्वारा पुलिस को यह सूचना मिली। पुलिस ने याकूब के साथ घूमने वालों के मोबाइल की लोकेशन ली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related