सरकार ने तेल की कीमतें ‘अनलॉक’ कर दी हैं: राहुल गाँधी

फीचर्डसरकार ने तेल की कीमतें ‘अनलॉक’ कर दी हैं: राहुल गाँधी

Date:


सरकार ने तेल की कीमतें ‘अनलॉक’ कर दी हैं: राहुल गाँधी

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोनावायरस से फैली महामारी कोविड-19 और भारत-चीन तनाव के मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। आज उन्होंने देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी सरकार पर तंज कसा है।

ट्विटर से किया वॉर
राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अनलॉक कर दिया है। उनका निशाना सरकार के लॉकडाउन के बाद इकॉनमी को धीरे-धीरे खोलने को लेकर जारी किए गए प्लान ‘Unlock1’ पर था। दरअसल, पिछले 18 दिनों से तेल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां बढ़ोतरी कर रही हैं, जिसके बाद बुधवार तक देश में डीजल के दाम पेट्रोल से अधिक महंगे हो गए हैं।

शेयर किया ग्राफ
राहुल ने अपने ट्वीट में एक ग्राफ शेयर करते हुए लिखा कि ‘मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीजल की कीमतें अनलॉक कर दी हैं।’ उन्होंने ग्राफ में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई लगातार वृद्धि और दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के आंकड़े दिखाए।

देश में पहली बार हुआ ऐसा
बुधवार को देश में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन डीजल के दामों में 48 पैसों की वृद्धि की गई है, जिसके बाद पेट्रोल की कीमतें 79.76 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 79.88 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। ऐसा देश के इतिहास में पहली बार है, जब डीजल पेट्रोल से महंगा बिक रहा है। इससे पहले सोनिया गांधी ने पिछले दिनों मोदी सरकार को चिट्ठी लिखकर लगातार बढ़ते तेल के दामों के खिलाफ विरोध जताया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...