UP News: थाना परिसर में किशोरी से दुष्कर्म के बाद पूरा थाना लाइन हाजिर, Akhilesh Yadav ललितपुर रवाना

न्यूज़UP News: थाना परिसर में किशोरी से दुष्कर्म के बाद पूरा थाना...

Date:

ललितपुर। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी के साथ थाना पाली एसओ द्वारा थाना परिसर में में ही दुष्कर्म किया गया। इस घटना ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। सपा ने घटना को लेकर टवीट किया है। वहीं सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ललितपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि गैंगरेप का शिकार हुई किशोरी को बयान के लिए एसओ ने थाने बुलाया था। जहां पर थानाध्यक्ष ने उसको अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। चाइल्ड लाइन की काउंसलिंग में घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। एडीजी कानपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया है।

Also read: Gang rape का शिकार किशोरी को थाना परिसर में बने कमरे में बुलाकर SO ने किया दुष्कर्म

कानपुर जोन एडीजी भानु भास्कर ने दुष्कर्म मामले में एसओ की लिप्त पाए जाने के बाद पूरे थाना पाली को लाइन हाजिर कर दिया है। आज बुधवार एडीजी ने आदेश जारी किए। वहीं अब सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से थाना परिसर में दुष्कर्म मामले पर सियासत गरमा गई है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए ललितपुर के लिए चल दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...