Weather Alert: तापमान जाएगा 42 के पार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

न्यूज़Weather Alert: तापमान जाएगा 42 के पार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम...

Date:

मेरठ। मेरठ और एनसीआर के जिलों में फिर से गर्मी का प्रकोप शुरू होने लगा है। आज गुरुवार को सूर्य की तपिश लोगों को परेशान करेगी। बुधवार को भी गर्मी तेज रही। गर्मी के साथ उमस लोगों भी लोगों को परेशान कर रही हैं। अब शुक्रवार से मेरठ सहित अन्य जिलों में लू की आहट होगी। लू का प्रकोप रविवार तक रहने की संभावना जताई है। गत सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक होगी जिसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी।

उप्र, राजस्थान, हरियाणा और मप्र जैसे राज्यों में गर्मी भीषण है। वहीं अब इस समय झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ में पारें में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, चक्रवाती तूफान असानी की वजह से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार से उप्र, एनसीआर के अलावा गुजरात व राजस्थान के कई हिस्सों में लू की स्थिति बननी शुरू होगी। मेरठ और आसपास के जिलों का तापमान अब 43 डिग्री पहुंचने की संभावना है। 

Also read: बढ़ा गर्मी का प्रकोप तो प्रदेश के अस्पतालों में उल्टी दस्त के मरीजों से OPD फुल

मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा। धूप तेज रहेगी। मेरठ और दिल्ली सहित एनसीआर का अधिकतम तापमान 43 तक और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। आगामी 13 से 15 मई तक इन इलाकों में लू का प्रकोप रहेगा। ऐसे में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की  संभावना है। तेज गर्मी के चलते आगामी 16 मई से पश्चिमी विक्षोभ अपना अपना असर दिखाना शुरू करेगा। इससे बादल छाएंगे और तापमान में दो डिग्री तक की कमी आएगी। इसके बाद 17 मई को तापमान फिर से 41 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...