Lucknow News : ब्रिगेडियर रवि कपूर ने 19 यूपी गर्ल्स बटालियन NCC का वार्षिक निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेशLucknow News : ब्रिगेडियर रवि कपूर ने 19 यूपी गर्ल्स बटालियन NCC...

Date:

लखनऊ। लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रवि कपूर ने आज 19 यूपी गर्ल्स बटालियन, एनसीसी लखनऊ का वार्षिक निरीक्षण किया। बता दे कि यह किसी भी बटालियन के लिए एक सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है जहां पर उस बटालियन के पूरे वर्ष का ट्रेनिंग और एडम का निरीक्षण किया जाता है।

एनसीसी लखनऊ
Image credit : Naeem Ansari

Also Read : Lucknow News Today : ला मार्टिनियर कॉलेज में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव , BSF के जांबाजों ने किये के स्टंट

यूनिट के कमांडिग ऑफिसर कर्नल दिनेश कनौजिया ने ब्रिगेडियर कपूर को पूरे वर्ष में हुई एनसीसी की क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने साथ ही वर्ष 2022 – 23 में होने वाले क्रियाकलापों की रूपरेखा बताई। इस दौरान ब्रिगेडियर कपूर ने बटालियन के सभी फौजी और सिविलियन स्टाफ से मुलाकात की। साथ ही यूनिट के कमाडिंग ऑफिसर ने उन्हें वर्ष 2021- 22 में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एनसीसी गर्ल्स कैडेटों से परिचित कराया। ब्रिगेडियर कपूर ने यूनिट के रखरखाव व ट्रेनिंग की प्रशंसा करते हुये अच्छा काम करने के लिए बधाई दी।  

ncc lucknow
Image credit : Naeem Ansari

इसके बाद एनसीसी विस्तार योजना के तहत ब्रिगेडियर कपूर ने रेड रोज पब्लिक स्कूल, विष्णुलोक कालोनी का दौरा किया। स्कूल नेे सीनियर गर्ल्स कैडेटस के लिये एनसीसी विस्तार योजना के तहत आवेदन किया है। स्कूल में स्कूल के मैनेजर डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा एवं चेयरपर्सन श्रीमती स्मिता मिश्रा ने स्कूल के बारे में ब्रीफ किया।  इस दौरान स्कूल की एनसीसी टीचर पूर्णिमा बाजपेई, अर्पिता मिश्रा बटालियन के सुबेदार मेजर ताजबर सिंह, सुबेदार दया शंकर एवं वीएचएम बिश्वजीत सरकार उपस्थित रहे।

Also Read : लखनऊ : सीनियर कैडर कोर्स की औपचारिक परेड का आयोजन

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related