कोरोना वैक्सीन कोई जादुई गोली नहीं: WHO

फीचर्डकोरोना वैक्सीन कोई जादुई गोली नहीं: WHO

Date:


कोरोना वैक्सीन कोई जादुई गोली नहीं: WHO

जिनेवा: कोरोना वायरस की महामारी के बीच पूरी दुनिया को कोविड वैक्सीन का इंतजार है. लेकिन इस बीच एक्सपर्ट इस बात से डरे हुए हैं कि लोग कोविड वेक्सीन को लेकर कुछ ज्यादा ही उम्मीद पाले हुए हैं. साउथ मार्निंग चाइना पोस्ट के अनुसार इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह वैक्सीन कोई जादुई गोली नहीं होगी जो कोरोना वायरस को पलक झपकते खत्म कर देगी. डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस ने कहा कि हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है इसलिए सबको साथ मिलकर प्रयास करने होंगे.

अंध परीक्षण
अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथोनी स्टीफन फॉसी के वरिष्ठ सलाहकार डेविड मारेंस ने कहा कि वैक्सीन बनाने का हर प्रयास एक अंध परीक्षण की तरह होता है. जो शुरुआत में तो अच्छे परिणामों के साथ आता है लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती कि अंतिम चरण में भी वह वैक्सीन अपने ट्रायल के दौरान सफल साबित हो. हम आशा करते हैं कि हम पहली बार में ही इसे सही से कर पाएंगे और 6 से 12 महीनों के भीतर हमारे पास एक अच्छी वैक्सीन होगी.

वैक्सीन के लिए उम्मीदें बढ़ीं
कोरोना वायरस महामारी के इलाज को लेकर बड़ी खबर यह है कि पहली कोविड वैक्सीन का आम लोगों के लिए इस्तेमाल इसी साल अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. रूस ने दावा किया है कि वह देश में अक्टूबर से ही मास वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू करने वाला है. इसके तहत सबसे पहले डॉक्टर्स और टीचर्स को वैक्सीन दी जाएगी, इसके बाद इमरजेंसी सर्विसेज से जुड़े लोगों का नंबर आएगा. बता दें कि रूस में इस वैक्सीन को 12 अगस्त तक मंजूरी मिल सकती है. इसका क्लीपिकल ट्रॉयल सफल रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related