लड़कियों की शादी की सही उम्र पर फैसला जल्द, लाल क़िले से बोले पीएम

फीचर्डलड़कियों की शादी की सही उम्र पर फैसला जल्द, लाल क़िले से...

Date:


लड़कियों की शादी की सही उम्र पर फैसला जल्द, लाल क़िले से बोले पीएम

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के लाल किले से संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में देश की बेटियों को भी सलाम किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि सरकार लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर समीक्षा कर रही है, इस पर जल्द फैसला आएगा। पीएम मोदी ने कहा कि लड़कियों की शादी की सही आयु क्या हो, इसके लिए हमने कमेटी बनाई है, उसकी रिपोर्ट आते ही बेटियों की शादी की उम्र को लेकर भी उचित फैसले लिए जाएंगे।

महिलाओं को किया सलाम
उन्होंने कहा जनधन खाते का जिक्र करते हुए कहा कि देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं। उन्होंने कहा कोरोना के समय में अप्रैल-मई-जून, इन तीन महीनों में महिलाओं के खातों में करीब-करीब 30 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं तो लड़ाकू विमानों से आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...