Custodial death in Aligarh : पुलिस हिरासत में पिटाई से लूट के आरोपी की मौत, एसएसपी ने पूरी चौकी को किया लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेशCustodial death in Aligarh : पुलिस हिरासत में पिटाई से लूट के...

Date:

अलीगढ़। लूट के आरोपी युवक की पुलिस हिरासत में पिटाई दौरान मौत हो गई। आरोपी युवक को आज शुक्रवार को मेडिकल कालेज में मौत बाद भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक राहुल छर्रा थाने के तहत लूट की वारदात में वांछित था। पुलिस ने 14 मई को राहुल को गिरफ्तार किया था। जिसको थाने में हिरासत के दौरान पुलिस कर्मियों ने जमकर पीटा।  इस दौरान उसकी हालत खराब हुई और थाने में मौत हो गयी।

Also Read : Cheated By Pub-G Game: पबजी गेम टल गन बेचने के नाम पर बच्चों से की 50 लाख की ठगी

इसके बाद पुलिस ने उसको जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।  परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने राहुल के साथ मारपीट कर टॉर्चर किया। जिससे पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गयी। लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत इलाज के दौरान बिगड़ी। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में छर्रा थाना प्रभारी व गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को लाइन हाजिर किया जा चुका है
 एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि 29 अप्रैल को छर्रा क्षेत्र में एक व्यापारी से लूट की घटना हुई थी।

इस घटना का अनावरण किया गया। पूछताछ में एक अभियुक्त राहुल का नाम भी प्रकाश में आया। जिसका आपराधिक इतिहास भी था। एसएसपी ने बताया कि जब राहुल को गिरफ्तार किया गया और थाने लाया जा रहा था। तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसी दिन उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस संबंध में 17 मई को राहुल के परिजनों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी गई थी। जिस संबंध में पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया और इस घटना की जांच क्षेत्राधिकारी छर्रा को दी गई थी। इस मामले की विवेचना दूसरे थाना क्षेत्र को दे दी गई थी।  एसएसपी ने बताया कि इस घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Also Read : Meerut News Today : दलित पीड़ित पक्ष को दी जाने वाली सहायता राशि का समय पर भुगतान करें : जिलाधिकारी

उन्होंने बताया कि पुलिस कार्यवाही प्रभावित न हो इसको लेकर प्रभारी इस्पेक्टर, दो दारोगा और तीन कांस्टेबल को पहले लाइन हाजिर किया गया है और अब निलंबित कर दिया गया है।  इस मामले की मॉनिटरिंग एसपी ग्रामीण शुभम पटेल कर रहे हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी राहुल की मृत्यु की सूचना मिली है। घटना की विवेचना जो 307 में चल रही थी अब हत्या की धाराओं में तरमीम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी विधिक पहलू इस घटना के संदर्भ में हैं, उसको अमल में लाया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related