शहीद नाइमा तेनजिंग का लेह में किया गया अंतिम संस्कार

फीचर्डशहीद नाइमा तेनजिंग का लेह में किया गया अंतिम संस्कार

Date:


शहीद नाइमा तेनजिंग का लेह में किया गया अंतिम संस्कार

अगस्त के आखिरी हफ्ते में लद्दाख में चीन की घुसपैठ की कोशिश के दौरान हुए माइन ब्लास्ट में तेनजिंग शहीद हुए थे
लोगों ने तिरंगा थामकर भारत माता के जयकारे लगाए, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

भारत-चीन बॉर्डर पर शहीद हुए स्पेशल फ्रंटियर फोर्स के कमांडो नाइमा तेनजिंग (51) का आज लेह में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान लोगों ने तिरंगा थामकर भारत माता के जयकारे लगाए. अगस्त के आखिरी हफ्ते में लद्दाख में चीन की घुसपैठ की कोशिश के दौरान हुए माइन ब्लास्ट में तेनजिंग शहीद हुए थे.नाइमा की श्रद्धांजलि देने भाजपा के महासचिव राम माधव भी पहुंचे. नाइमा जिस स्पेशल फोर्स में तैनात थे, उसके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं दी जाती है. इस फोर्स के जवानों की शहीद होने पर आमतौर खबरें सामने नहीं आतीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ.

तिब्बतियों की विकास रेजीमेंट में थे तेजजिंग
तेनजिंग चुशूल के ब्‍लैक टॉप पर चीन के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए थे. 29-30 अगस्‍त की रात भारतीय जवानों ने लद्दाख के पैंगॉन्ग इलाके में चीन की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी.ऑपरेशन में तिब्बती जवानों की विकास रेजीमेंट भी शामिल थी.इस रेजीमेंट में तिब्बत के निर्वासित लोगों और गुरिल्ला युद्ध में महारत रखने वाले सैनिकों को तरजीह दी जाती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...