लिव इन रिलेशन में रहने वाली श्रद्धा वालकर के हत्यारे आफताब ज़रीवाला की हैवानियत के कुछ और सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं जिससे इस बात का पता चलता है कि श्रद्धा की हत्या अचानक नहीं हुई है. श्रद्धा पर आफ़ताब का अत्याचार कई सालों से जारी था. पुलिस के हाथ श्रद्धा की कुछ ऐसी तस्वीरें लगी हैं जो इस हैवानियत की पहली कड़ी साबित हो सकती हैं. इन तस्वीरों से पता चलता है कि आफताब श्रद्धा के साथ लगातार मारपीट करता था जिसमें वो ज़ख़्मी भी हुई और मुंबई के अस्पताल में भर्ती भी हुई. यह फोटो 2020 की बताई जा रही हैं.
श्रद्धा से किया था आत्महत्या का नाटक
पुलिस के मुताबिक 2020 में 23 नवंबर को श्रद्धा ने मुम्बई में नालासुपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके लिव इन पार्टनर आफ़ताब ने उसके साथ मारपीट की. श्रद्धा के दोस्तों को भी यह कहानी मालूम है. पुलिस ने आफताब को थाने में बुलाकर पूछताछ भी की थी लेकिन बाद में श्रद्धा ने अपनी कम्प्लेन वापस ले ली थी क्योंकि आफताब ने श्रद्धा के सामने आत्महत्या का नाटक कर उसे भावनात्मक रूप से बलैकमेल किया था. पुलिस को यह तस्वीरें श्रद्धा के दोस्तों ने ही उपलब्ध कराई थीं. इसमें एक तस्वीर में श्रद्धा के एक गाल पर कट का निशान है.
गंजेड़ी था आफ़ताब
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 3 दिसंबर 2020 को श्रद्धा मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुई थी, श्रद्धा की रीढ़ की हड्डी में काफी दर्द थी, दोस्तों ने बताया कि आफताब ने श्रद्धा की पिटाई की थी, शायद पीठ में चोट उसी की वजह से आयी थी. श्रद्धा के दोस्तों बताया कि आफताब गांजा पीता था. श्रद्धा ने 4 मई को आखरी रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आफताब श्रद्धा के दिल्ली शिफ्ट होने के काफी खिलाफ था, इसके अलावा उसके दूसरी लड़कियों से भी सम्बन्ध थे जिसे वो हमेशा श्रद्धा से छुपाता था, हालाँकि श्रद्धा को उसपर शक था और उसने कई बार आफताब से जानने की कोशिश भी की लेकिन शातिर आफ़ताब उसे लगातार झांसा देता रहा.

