हाथरस जा रहे राहुल से पुलिस ने की धक्का मुक्की, ज़मीन पर गिरे

फीचर्डहाथरस जा रहे राहुल से पुलिस ने की धक्का मुक्की, ज़मीन पर...

Date:


हाथरस जा रहे राहुल से पुलिस ने की धक्का मुक्की, ज़मीन पर गिरे

नोएडा: हाथरस गैंगरेप केस मामले पर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा आज हाथरस जा रहे थे. यमुना एक्सप्रेसवे पर जब पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों अपनी गाड़ियों से उतरकर पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े. इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस राहुल गांधी से धक्का मुक्की कर रही है और इसी धक्का-मुक्की में राहुल गाँधी जमीन पर गिर पड़े जिसके बाद उनकी सुरक्षा में लगे जवानों ने उठाया. राहुल का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें धक्का दिया और लाठियों से मारा.

राहुल का आरोप, मुझे ज़मीन पर फेंक दिया गया
राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, लाठी मारी और मुझे जमीन पर फेंक दिया. उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी को पैदल चलने का अधिकार है.. हमारे जैसे आम लोग पैदल नहीं चल सकते. हमारी गाडियां रोकी गई इसलिए हम पैदल चल रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...