BJP ने जारी किया संकल्प पत्र – 2022 के नाम से घोषणा पत्र में महिलाओं और किसानों को वरीयता

हिमाचल चुनावBJP ने जारी किया संकल्प पत्र - 2022 के नाम से घोषणा...

Date:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र – 2022’ नाम दिया गया है। पिछले चुनाव में इसे स्वर्णिम दृष्टिपत्र नाम दिया था। राज्य सभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए आम लोगों और सभी बुद्धिजीवी वर्गों के सुझाव लिए गए है। ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव बक्से रखे गए। हरेक वर्ग के, चाहे वह किसान, महिला, व्यापारी, सैनिक, बुद्धिजीवी हों, सबके सुझाव ऑनलाइन  मिले।

25 हजार से ज्यादा सुझाव दोनों माध्यमों से प्राप्त हुए हैं। घोषणा पत्र में महत्वपूर्ण सुझाव समाहित किए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के कार्यकाल में 6000 किलोमीटर सड़कें बनीं। आवास बने, गरीबों को राशन दिया। पांच साल की अवधि में एम्स बनाकर दिया। बल्क ड्रग फार्मा पार्क बनाया जा रहा है। भाजपा ने घोषणा पत्र में अब समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने का वादा किया है।इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्मान निधि के साथ 3000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। आठ लाख से अधिक नौकरियां देंगे। सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जोड़ेंगे। दोबारा सरकार बनने पर पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मोबाइल क्लीनिक वैन हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। हिम स्टार्ट अप योजना चलेगी। एक्स ग्रेशिया राशि शहीदों के परिजनों के लिए बढ़ाएंगे।  वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी के गैर कानूनी इस्तेमाल पर सरकार रोक लगाएगी। घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर कोई जिक्र नहीं किया है।

सिर्फ इतना वादा किया है कि कर्मचारियों की जो अनियमितताएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। पूर्व भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के बारे में एक समिति बनी है, यही समिति फैसला लेगी कि क्या करना है। सीएम शगुन की राशि 31 हजार से बढ़ाकर घोषणा पत्र में 51 हजार रुपये की गई है। छात्राओं  को साइकिल और स्कूटी देने का वादा किया गया है। भाजपा सरकार बनने पर लोगों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे। उचित मूल्य की दुकानों से चारा दिलाया जाएगा। स्त्री शक्ति कार्ड सभी महिलाओं को पहुंचाए जाएंगे। हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल बनाने का भी वादा किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...