IMF अनुमान पर राहुल का तंज़: यह भाजपा के नफरत से भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ठोस उपलब्धि है

फीचर्डIMF अनुमान पर राहुल का तंज़: यह भाजपा के नफरत से भरे...

Date:


IMF अनुमान पर राहुल का तंज़: यह भाजपा के नफरत से भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ठोस उपलब्धि है

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश के, प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में निकट भविष्य में भारत से आगे निकलने संबंधी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान को लेकर बुधवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘यह नफरत से भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ठोस उपलब्धि है।’

साझा किया ग्राफ़
उन्होंने आईएमफ के अनुमान संबंधी एक ग्राफ को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह भाजपा के नफरत भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की छह साल की ठोस उपलब्धि है। बांग्लादेश भारत से आगे निकलने वाला है।’’ दरअसल, आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि बांग्लादेश का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2020 में चार फीसदी की दर से बढ़ते हुए 1,877 डालर तक पहुंच गया है। वहीं भारत में प्रति व्यक्ति जीडीपी बांग्लादेश से सिर्फ 11 डॉलर ज्यादा यानी 1,888 डॉलर है।

IMF का अनुमान
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान जताया है कि बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2020 में चार फीसदी की दर से बढ़ते हुए 1,877 डॉलर के लेवल पर है। वहीं भारत में प्रति व्यक्ति जीडीपी बॉग्लादेश से सिर्फ 11 डॉलर ज्यादा है जबकि भारत के पड़ोसी नेपाल की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1116 डॉलर है।

10.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट की बात
कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष के दौरान 10.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आने का अनुमान है। आईएमएफ ने अपनी ‘विश्व आर्थिक परिदृश्य’ पर जारी ताजा रिपोर्ट में ये अनुमान व्यक्त किये हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...