UP Political News: सपा विधायकों की बैठक में शामिल नहीं होंगे आज़म!

उत्तर प्रदेशUP Political News: सपा विधायकों की बैठक में शामिल नहीं होंगे आज़म!

Date:

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान जो दो दिन पहले ही 27 महीने बाद जेल से बाहर आये हैं ने कल कहा था मैं हार्दिक पटेल नहीं लेकिन आज खबर आ रही है कि रविवार यानि आज हो रही पार्टी की विधानमंडल दल की बैठक में वह शिरकत नहीं करेंगे। मीडिया में चल रही इस खबर के बाद सियासी गलियारों में फिर उन ख़बरों ने ज़ोर पकड़ा है कि अखिलेश और आज़म के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। 

Read Also : Lucknow: भाजपा की संसदीय बोर्ड बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

खबर के अनुसार सिर्फ आज़म खान ही नहीं बल्कि उनके सुपुत्र अब्दुल्ला आज़म भी इस मीटीं में शामिल नहीं होंगे। सपा मुखिया अखिलेश ने सोमवार से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के सत्र को ध्यान में रखते हुए पार्टी विधायकों की यह बैठक बुलाई है ताकि रणनीति बनाकर सदन में योगी सरकार को घेरा जा सके। वहीं खबर यह भी है कि चाचा शिवपाल यादव भी विधायकों की इस बैठक में शिरकत नहीं करेंगे, शिवपाल ने मार्च में बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। तब उन्होंने न्योता न मिलने की बात कही थी, देखना है कि इस बार उन्हें न्योता मिला या नहीं। शिवपाल के बैठक में न आने पर सपा की ओर से उन्हें सहयोगी दल का नेता बताया गया था।

Read Also : सहारनपुर देवबंद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की रखी आधारशिला

कल ही एक इंटरव्यू में आज़म खान ने कहा था कि उनकी अखिलेश के साथ कोई नाराज़गी नहीं है, अपनी कुछ मजबूरियों की वजह से वह मुझसे जेल में मिलने नहीं आये होंगे। आज़म खान ने अपने को सपा का एक अदना सा सिपाही बताते हुए कहा था कि अखिलेश बड़े आदमी हैं मेरी उनसे क्या बराबरी। आज़म खान की यह बातें कहीं न कहीं इस बात का इशारा कर रही थी कि उनके दिल में बड़ा दर्द भरा हुआ है। फिलहाल आज़म खान अभी किसी विवाद से बचना चाहते हैं और हो सकता है कि बैठक में इसीलिए शिरकत न कर रहे हों। वैसे बता दूँ कि जेल से बाहर आने के बाद भी अखिलेश आज़म से मिलने नहीं गए, फोन पर बात हुई होगी तो बात अलग है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related