520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज से सुगम होगा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के लोगों का जीवन: पीएम मोदी

फीचर्ड520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज से सुगम होगा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के...

Date:


520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज से सुगम होगा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के लोगों का जीवन: पीएम मोदी

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत 520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी से वहां के लोगों का जीवन और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत नये ‘टीचिंग-लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स’ (स्टार्स) कार्यक्रम को दी गई मंजूरी से शिक्षा क्षेत्र में बदलावों के प्रयासों को बल मिलेगा।

एनआरएलएम के तहत विशेष पॅकेज को मंज़ूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एवं गरीबी उन्मूलन के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत 520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी दी।

पीएम ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल के आज के फैसले से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों का जीवन और सुगम होगा।” केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए आज स्टार्स कार्यक्रम को भी मंजूरी दी। विश्व बैंक से सहायता प्राप्त इस कार्यक्रम के तहत 5718 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन केंद्र सरकार के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा नए केंद्र पोषित कार्यक्रम के रूप में होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...