वैक्सीन विकसित करने में सरकार करेगी पूरा सहयोग: मोदी

फीचर्डवैक्सीन विकसित करने में सरकार करेगी पूरा सहयोग: मोदी

Date:


वैक्सीन विकसित करने में सरकार करेगी पूरा सहयोग: मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी की चुनौती से निपटने के लिए देश में वैक्सीन बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि सरकार में इसमें पूरा सहयोग करेगी।

वैक्सीन बनाने के प्रयासों की सराहना
श्री मोदी ने आज यहां एक बैठक में कोविड-19 वैक्सीन के विकास के साथ-साथ टेस्टिंग तकनीक, संपर्कों की पहचान, दवा और इसके उपचार इत्यादि मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने कहा , “ कोविड-19 की उभरती चुनौतियों के बीच भारतीय वैक्सीन निर्माताओं और वैक्सीन विकसित करने वालों द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और ऐसे किसी भी प्रयास में सरकार पूरा सहयोग करेगी।” उन्होंने कहा कि नियामक सुधार एक निरंतर प्रक्रिया है और सभी क्षेत्रों में आगे आने वाले विशेषज्ञों और उभरते क्षेत्रों का नियामक द्वारा सक्रियता से लगातार इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

हासिल की पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री ने वैक्सीन के समग्र वितरण और इसे लोगों तक पहुंचाने के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रबंधों और मौजूदा तंत्र की भी जानकारी ली। इसमें पर्याप्त खरीद, बड़े पैमाने पर इसके भंडारण की तकनीकि और अलग-अलग क्षेत्रों तक इसे पहुंचाने तथा लोगों के बीच इसका सुरक्षित वितरण शामिल है।

सेरो सर्वे और टेस्टिंग बढ़ाए जाने के निर्देश
श्री मोदी ने सेरो सर्वे और टेस्टिंग बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी के लिए सस्ती, सुलभ और त्वरित परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पारंपरिक औषधियों से उपचार के प्रमाणीकरण और वैज्ञानिक परीक्षण को तेज़ करने तथा इसमें निरंतरता बनाए रखने की ज़रूरत को रेखांकित किया। उन्होंने इस कठिन समय में प्रमाण आधारित शोध शुरू करने और विश्वसनीय उपाय उपलब्ध कराने के लिए आयुष मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की।

दोहराई प्रतिबद्धता
प्रधानमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई की भारत न सिर्फ अपने देश के लोगों के लिए बल्कि समूचे विश्व के लिए कोविड-19 के खिलाफ परीक्षण, वैक्सीन और निदान के सस्ते, सुलभ और स्वीकार्य उपायों की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने महामारी के खिलाफ उच्च स्तर की तैयारियों और निरंतर निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...