Madarsa servey: मदरसों का सर्वे कार्य पूरा, सबसे अधिक गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मुरादाबाद में

उत्तर प्रदेशMadarsa servey: मदरसों का सर्वे कार्य पूरा, सबसे अधिक गैर मान्यता प्राप्त...

Date:

लखनऊ। प्रदेश में मदरसों को लेकर चल रहा सर्वे कार्य अब पूरा हो गया। सर्वे के दौरान पूरे प्रदेश में करीब आठ हजार मदरसे गैर मान्यता प्राप्त पाए गए हैं। हालांकि इस बाबत 15 नवंबर तक सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
उप्र में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम दस सितंबर से शुरू किया गया था। सोमवार तक टीमों ने सर्वे पूरा कर अपनी रिपोर्ट अपने जिलों के जिलाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। सबसे अधिक गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मुरादाबाद में हैं।
दूसरे नंबर पर बिजनौर जिला और तीसरे स्थान पर बस्ती जिला है। रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड जगमोहन सिंह के अनुसार करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के मिलने की बात रिपोर्ट में सामने आई है। लेकिन जिलाधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगी। शासन स्तर पर बनी तीन सदस्यीय समिति सर्वे पर नजर रखे हुए है। इस तीन सदस्यीय टीम में विशेष सचिव अल्पसंख्यक, निदेशक अल्पसंख्यक तथा रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड शामिल हैं।
सर्वे में मुख्य रूप से पता किया गया कि मदरसों की आय के अपने क्या स्रोत हैं। इसी के साथ भवन, पानी, फर्नीचर, बिजली व शौचालय के इंतजाम कैसे हैं और कौन संस्था संचालित करती है? इसके अलावा मान्यता की स्थिति क्या है। मदरसों में पढ़ने वाले छात्र संख्या व उनकी सुरक्षा के इंतजाम के अलावा पाठ्यक्रम और पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या की पड़ताल की गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related