Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों का कहर, शहरों में बिजली-पानी की सप्लाई बाधित

इंटरनेशनलRussia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों का कहर, शहरों में बिजली-पानी की...

Date:

कीव। 24 फरवरी 2022 से शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध को अब 250 दिन हो गए हैं। युद्ध थमता तो नजर नहीं आ रहा लेकिन ये तेज जरूर होता जा रहा है। यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने ड्रोन से मिसाइलें दागीं हैं। राजधानी कीव में जोरदार धमाका सुनाई दिया है। यूक्रेन के सेना प्रमुख ने फेसबुक पर जारी एक बयान में कहा है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कम से कम छह इलाकों में जरूरी सुविधाओं वाले संस्थानों पर भारी बमबारी की।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के बिजलीघरों व अन्य संसाधनों पर हमलों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के ड्रोनों ने काला सागर के सुरक्षित समुद्री मार्ग का उपयोग कर रूसी सेना पर हमला किया है। जिससे यूएन के प्रयासों से अनाजों से भरे जहाज भेजे जा रहे थे। इसके विरोध में पुतिन ने कालासागर से अनाज निर्यात में साझेदारी को रोक दिया है।
राष्ट्रपति पुतिन ने आरोप लगाए कि यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी सेना के बेड़े पर ड्रोन हमले किए। इसके जवाब में हमने उसके बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ड्रोन ने हमले के लिए उसी सुरक्षित समुद्री गलियारों का उपयोग किया। जिनसे संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में अनाज के जहाज निकल रहे थे।
पुतिन के आरोप के जवाब में यूक्रेन ने कहा है कि उसकी सेना ने रूसी फौज पर हमले के लिए अनाज निर्यात के लिए बनाए समुद्री सुरक्षा गलियारे का उपयोग नहीं किया। काला सागर मार्ग से अनाज का कोई जहाज नहीं गुजरा। जबकि रूस का आरोप है कि क्रीमिया में उसके जहाजों पर ड्रोन हमला हुआ है।
पुतिन के गुस्से को देखकर लगता है कि यूक्रेन के खिलाफ अब हमले और तेज हो गए हैं। यूक्रेन में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।
पूर्वोत्तर खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव के मुताबिक रूसी हमलों के बाद लगभग डेढ़ लाख लोग बिजली से वंचित हैं। इसमें यूक्रेन के सबसे बड़े शहर खार्किव के 50,000 लोग भी शामिल हैं। यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने 50 रूसी मिसाइलों में से 44 को मार गिराया। लेकिन हमलों ने कीव के 80 प्रतिशत हिस्से को पीने के पानी के लिए मोहताज कर दिया है। यूक्रेन की पुलिस ने बताया कि ताजा हमलों में 13 लोग घायल हो गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related