UP News: तेज रफ्तार टवेरा पोल से टकराई, चार महिलाओं सहित पांच की मौत

उत्तर प्रदेशUP News: तेज रफ्तार टवेरा पोल से टकराई, चार महिलाओं सहित पांच...

Date:

प्रयागराज। प्रयागराज के थाना सोरांव क्षेत्र के शिवगढ़ में विंध्याचल देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टवेरा कार आज गुरुवार की सुबह बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे हादसे में टवेरा में सवार एक परिवार की चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में एक बालिका भी शामिल है। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।

दर्दनाक हादसा आज सुबह करीब 7 बजे हंडिया टोल प्लाजा के पास हुआ। टवेरा गाड़ी से गांव सराय लाल उर्फ शिवगढ़ थाना सोरांव से चलकर विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। श्रद्धालुओं की टवेरा इस दौरान हड़िया टोल प्लाजा से पहले एक बिजली के पोल से टकराकर अनियंत्रित हो गई। जिससे उसमें बैठीं चार महिला और एक बेटी सहित पांच की मौत हो गई।

मृतकों में रेखा पत्नी रमेश,रेखा पत्नी संजय अग्रहरी,कविता पत्नी दिनेश, कृष्णा देवी पत्नी श्यामलाल और एक साल की ओजस शामिल हैं। घायलों में प्रिया पत्नी उमेश,उमेश पुत्र श्यामलाल, ऋषभ पुत्र राम सजीवन अग्रहरि, गोटू पुत्री रमेश और चालक इरशाद हैं। सभी को शिवगढ़ से सीएचसी उपरदहा भेजा गया है। शवों को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related