सिर में शैंपू लगाने से पहले हो जाए सावधान! हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

हेल्थसिर में शैंपू लगाने से पहले हो जाए सावधान! हो सकती है...

Date:

नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज कंपनी यूनिलीवर ने डव सहित कई एयरोसोल ड्राई शैम्पू के ब्रांड्स के उत्पादों को बाजार से वापस मंगाया है। कंपनी के कई शैम्पू ब्रांड्स में बेंजीन नाम का केमिकल पाया गया। जिससे कैंसर होने का खतरा होता है। इसे देखते हुए कंपनी ने नेक्सस,डव, टिगी, सुआवे और ट्रेसमें एयरोसोल सहित कई डाई शैम्पू को बाजार से रिकॉल कर लिया। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की पोस्ट पर किए एक नोटिस के अनुसार बाजार से वापस मंगाए प्रोडक्ट्स में नेक्सस, सुवे, ट्रेसमें और टिगी जैसे प्रचलित ब्रांड्सों के शैंपू शामिल हैं। ये सभी कंपनियां रॉकहोलिक और बेड हेड ड्राई शैम्पू बनाते हैं।

एक रिपोर्ट में कहा है कि यूनीलीवर ने 2021 अक्तूबर से पहले बनाए सभी उत्पादों को वापस मंगाया है। जानकारी के मुताबिक एक बार फिर से पर्सनल केयर वाले प्रोडक्ट्स की सुरक्षा को सवालों के घेरे में ले आए हैं। पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान कई ऐयरोसोल सनसक्रीन जैसे कि जॉनसन एंड जॉनसन की न्यूट्रोगेना व एडजवेल पर्सनल केयर कंपनी की बनाना बोट जैसे उत्पादों से जुड़ी ऐसी जानकारियां सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार पीएंडजी (प्रॉक्टर एंड गेम्बल) ने पिछले साल दिसंबर में बेंजीन मिश्रण का हवाला देते हुए अपने पैंटीन और हर्बल एसेंस ड्राई शैम्पू को बाजार से वापस लिया थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...