Ind Vs Pak: अर्शदीप के बाद हार्दिक ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, पाकिस्तान का सातवा विकेट आउट

टी20 वर्ल्ड कपInd Vs Pak: अर्शदीप के बाद हार्दिक ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर,...

Date:

किसी भी गेंदबाज़ की विश्व कप प्रतियोगिता में इससे बढ़िया शुरआत नहीं हो सकती। एक 19 वर्षीय युवा गेंदबाज़ टी 20 विश्व कप में अपनी पहली गेंद डालने जा रहा हो और सामने टी 20 फॉर्मेट का सबसे शानदार बल्लेबाज़, तो उस युवा के दिल में क्या चल रहा होगा इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है लेकिन अर्शदीप ने बता दिया कि वह किस मिट्टी के बने हैं बल्कि यह भी कह सकते हैं कि उन्होंने जाता दिया कि singh is King होता है. अर्शदीप अपनी पहली गेंद पर बाबर आज़म को आउट कर पाकिस्तानी खेमे में खलबली मची दी, उसके बाद अपने दुसरे ही ओवर में मोहम्मद रिज़वान को चलता कर एक तरह से पाकिस्तानी बल्लेबाज़ी पूरी तरह कमर ही तोड़ दी.

टॉस जीतकर रोहित ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी के बुलाया, भुवनेश्वर ने पहले ओवर में ज़बरदस्त स्विंग गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए रिज़वान को बिलकुल बेबस कर दिया। रिज़वान की समझ में बिलकुल भी कुछ नहीं आ रहा था. लेकिन अगले ही ओवर में वो हुआ जिसके बारे में पाकिस्तान ने सोचा भी नहीं होगा। अर्शदीप की पहली ही गेंद पर बाबर आज़म एलबीडबल्यू आउट हो गए. इस युवा तेज गेंदबाज ने, टी20 विश्‍व कप में उनकी पहली गेंद, मिडिल स्‍टंप पर फुलर, इन स्विंग हुई गेंद, फ्लिक करना चाहते थे और पूरी तरह से चूक गए, एलबीडब्‍ल्‍यू की अपील पर अंपायर ने आउट दे दिया, बाबर ने रिव्‍यू भी लिया मगर पाकिस्तान ने विकेट के साथ रिव्‍यू भी गंवाया। अपने अगले ही ओवर आखरी गेंद पर अर्शदीप ने रिज़वान को अपने बाउंसर पर डीप फाइन लेग पर खड़े भुवनेश्वर को कैच देने पर मजबूर कर दिया।

15 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम बड़ी मुश्किलों में फंसी हुई थी मगर इसके शान मसूद और इफ्तिखार ने टीम को संभाला और स्कोर को 91 रनों तक लगाए लेकिन फिर शामी ने टीम की मैच में फिर वापसी कराई और खतरनाक बन रहे इफ्तिखार को आउट कर एक बड़ा झटका दिया लेकिन उससे पहले इफ्तेखार 34 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेल चुके थे. इसके फ़ौरन बाद ही हार्दिक पंड्या ने कमाल दिखाया और एक ही ओवर में उन्होंने शादाब और हैदरअली को चलता कर भारतीय खेमे में खुशियां भर दीं. पाकिस्तान का स्कोर अब 99 रन है और उसके पांच विकेट पवेलियन लौट चुके हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related