आखिरी बहस में एक-दूसरे पर बरसे ट्रम्प-बिडेन

फीचर्डआखिरी बहस में एक-दूसरे पर बरसे ट्रम्प-बिडेन

Date:


आखिरी बहस में एक-दूसरे पर बरसे ट्रम्प-बिडेन

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले आयोजित बहस में विदेशी देशों का अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप, उत्तर कोरिया से बातचीत और कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी तथा जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को लेकर एक-दूसरे पर खूब बरसे।

कोरोना वैक्सीन पर घोषणा तीन सप्ताह में
बहस की शुरुआत करते हुए ट्रम्प ने कोरोना महामारी को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार तीन सप्ताह के भीतर कोरोना वैक्सीन को लेकर घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कोरोना महामारी के साथ जीना सिख रहे है और देश में स्कूलों का खुलना भी जरुरी है। श्री ट्रम्प ने इस वायरस से अमेरिका में मचे प्रकोप के लिए एक बार फिर चीन को दोषी ठहराया।

ऑनलाइन बहस से ट्रम्प ने किया था इंकार
ऑनलाइन बहस करने से ट्रम्प के इनकार करने के बाद 15 अक्टूबर को होने वाली दूसरी बहस को रद्द कर दिया गया था। ट्रम्प के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण बाइडेन आमने-सामने बहस करने को लिए चिंतित थे। इससे पहले, दोनों नेताओं के बीच पिछले महीने हुई पहली बहस काफी गर्मागर्म रही थी, जिसमें कोविड-19, नस्ली भेदभाव, अर्थव्यवस्था और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे उठाए गए थे।

टीका तैयार होने का दावा
तीसरी बहस के दौरान ट्रम्प ने कोविड-19 का टीका ‘‘तैयार” होने का दावा किया और कहा कि ‘‘कुछ सप्ताह” में इसकी घोषणा की जाएगी। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमारे पास टीका है, जो आने वाला है .. तैयार है। इसकी कुछ सप्ताह में घोषणा की जाएगी और इसे वितरित किया जाएगा।”

बाइडेन का जवाब, ट्रम्प के पास कोई योजना नहीं
ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने वैश्विक महामारी से निपटने की दिशा में अच्छा काम किया है और देश को ‘‘उसके साथ रहने की आदत डालनी होगा”। इस पर बाइडेन ने कहा कि ट्रम्प के पास कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘वह (ट्रम्प) हमेशा कहते हैं कि लोग इसके साथ जीना सीख रहे हैं। लोग इसके साथ मरना सीख रहे हैं।”

कोरोना से निपटने का वादा
बाइडेन ने कहा, ‘‘ मैं इससे निपटूंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि हमारे पास इसके लिए कोई योजना हो।” अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉन हॉपकिन्स’ के अनुसार अमेरिका में कोविड-19 के 80 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,23,000 लोगों की इससे मौत हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...