Myanmar : स्कूली शिक्षक का सिर कलम कर दरवाजे पर लटकाया,म्यामार सेना पर आरोप

इंटरनेशनलMyanmar : स्कूली शिक्षक का सिर कलम कर दरवाजे पर लटकाया,म्यामार सेना...

Date:

बैंकाक। एक स्कूुली शिक्षक का सिर कलम कर उसको दरवाजे पर लटका दिया गया है। सिर कलम कर उसको दरवाजे पर लटकाने का आरोप म्यामार सेना पर लगाया गया है। आरोप में कहा है कि म्यांमार की सेना ने मानवे ग्रामीण क्षेत्र के तौंग मिंत गांव में एक स्कूली शिक्षक का सिर कलम कर किया है। प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही और वहां ली गई फोटो के अनुसार 46 साल के शिक्षक सॉ तुन मोए का सिरकटा शव स्कूल के दरवाजे के सामने जमीन पर पड़ा मिला। जबकि उसका सिर दरवाजे पर लटका हुआ था। स्कूल पिछले साल से बंद है और उसमें आगजनी के निशान मिले हैं।

ग्रामीण महिला ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े नौ बजे की है। वह सॉ तुन मोए सहित करीब दो दर्जन ग्रामीणों में शामिल थी। जो मूंगफली के खेत में एक झोपड़ी के पीछे छिपे थे। इसी दौरान वहां पर हथियारबंद लोगों के साथ 80 से अधिक सैनिकों का एक ग्रुप पहुंचा और हवा में गोलियां चलानी शुरू की। महिला ने बताया कि सैनिकों ने उन सभी को पकड़ लिया। सभी के फोन और सामान जब्त कर लिए गए और एक अधिकारी के आदेश पर तीन लोगों को समूह से अलग किया गया। इसके बाद वो केवल शिक्षक सॉ तुन मोए को अपने साथ ले गए। प्रत्यक्षदशÊ महिला ने बताया कि सॉ तुन मोए को लगभग एक किलोमीटर दूर तौंग मिंत गांव में ले जाया गया। इसके बाद अगले दिन उसकी हत्या कर दी गई। महिला को सुबह घटना का पता चला है। शिक्षक उसके दो बच्चों को पढ़ाते थे। महिला इस घटना से बेहद दुखी है।

म्यांमार में सेना अक्सर आम नागरिकों को हथियार मुहैया कर उनसे अपने लिए काम कराती है। नागरिक छापेमारी के दौरान सेना के लिए गाइड के तौर पर काम करते हैं। लेकिन इसके विरोध में आवाज उठाने वाले को सार्वजनिक रूप से मारकर दहशत फैलाई जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related