Meerut: सजायाफ्ता कैदियों के हाथ से बने दीये से जगमग होगी दीवाली

मेरठ रीजनMeerut: सजायाफ्ता कैदियों के हाथ से बने दीये से जगमग होगी दीवाली

Date:

मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में दीवाली के मौके पर बंदी और सजायाफ्ता कैदियों के हाथ से बने दीयों से घर रोशन होंगे। मेरठ जिला कारागार में इन दिनों माध्यम से ईको—फ्रेंडली दीये तैयार कर रहे हैं। इन बंदियों और सजायाफ्ता कैदियों को बिजली की झालर बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिसके तहत कुछ बंदी और कैदी झालर बनाने के काम में जुटे हुए हैं। बता दें कि मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में अगस्त महीने में दस हजार तिरंगा झंडा बनाए गए थे। ये तिरंगा झंडा बनाने का काम करागार में बंद बंदियों और सजायाफ्ता कैदियों के हाथों किया गया था। कारागार के बंदियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में दिए गए योगदान को देखते हुए ही प्रदेश सरकार ने बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनसे दीपावली पर्व पर दीये बनवाने का फैसला किया है। जिसके तहत जेल में बंद बंदी और सजायाफ्ता कैदी ईको फैंडली दिये बनाने का काम कर रहे हैं।

मेरठ कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जेल में मौजूद विशेष आटा चक्की में सूखा गोबर, मुल्तानी मिट्टी और गोंद को मिलाकर पाउडर बनाया जाता है। इसके बाद इस पाउडर को सांचे में डालकर दीये बनाए जाते हैं। इन दीयों को कारागार मुख्यालय के आउटलेट पर बिक्री के लिए रखा जाएगा।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के भीतर बंदी झालर भी बना रहे हैं। इसके लिए बंदियों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। उनका कहना है कि ऐसे कार्यों से बंदियों के हुनर प्रयोग में आता है और इसी के साथ ही सोच भी सकारात्मक होती है। उन्होंने कहा कि आगे भी मेरठ करागार के बंदी ऐसे कामों को करते रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...