PM Modi Uttarakhand Visit: बाबा केदारनाथ के दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,पुर्ननिर्माण कार्य का किया निरीक्षण

उत्तराखंडPM Modi Uttarakhand Visit: बाबा केदारनाथ के दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,पुर्ननिर्माण...

Date:

देहरादून। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंच गए और बाबा की शरण में ध्यान लगाकर बैठ गए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बता दें कि 2013 की आपदा के बाद केदानाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्य चल रहा है। यह पुर्ननिर्माण कार्य प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्‍ट में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस दौरान केदारनाथ धाम में उपस्थिल लोगों का अभिवादन किया। पीएम ने केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। यहां से वह आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंदिर में पूजा अर्चना कर बाहर आए। उसके बाद उन्‍होंने भगवान नंदी का आशीर्वाद लिया और मंदिर की परिक्रमा भी की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा में नजर आए। जो हिमाचल की महिलाओं द्वारा हाथों से बनाया है। यह वस्‍त्र हिमाचल में प्रधानमंत्री को भेंट किया गया था। इस अवसर पर केदारनाथ में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुख्य सचिव, विधायक शैला रानी रावत, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी आयुष अग्रवाल, पुरोहित विनोद शुक्ला,लक्ष्मी नारायण, श्रीनाथ पोस्त,कुबेर नाथ आदि मौजूद हैं।

केदारनाथ मंदिर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान शिव के सामने शाीश झुकाया और उसके बाद गर्भगृह में चले गए। जहां पर वह भगवान केदार नाथ का रुद्राभिषेक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एटीबी वाहन में बैठकर हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर पहुंचे। उनके साथ मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री पहाड़ी टोपी और खास तरह की पोशाक में नजर आए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...