”पुतिन ने वोदका की 20 बोतलें तो मैंने रेड वाइन की बोतलें भेजी”

इंटरनेशनल''पुतिन ने वोदका की 20 बोतलें तो मैंने रेड वाइन की बोतलें...

Date:

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो बताने की कोशिश में हैं कि उनकी दोस्ती रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत गहरी है। रूस—यूक्रेन युद्ध के बीच इस ऑडियो के वायरल होने से पूर्व प्रधानमंत्री सवालों के घेरे में आ गए। वायरल ऑडियो में जन्मदिन की बधाई का जिक्र किया गया है। इटली की मीडिया ने इस बारे में खबर भी प्रकाशित कर दी है।

ऑडियो टेप में इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी अपनी शेखी बघारते हुए कह रहे हैं कि एक बार फिर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संपर्क बहाल हुआ है। दोनों ने एक—दूसरे को वोदका,वाइन और शुभकामना भेजी हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन ने शुभकामना के रूप में मुझे वोदका की 20 बोतलें भेजी। बदले में मैंने लैम्ब्रुस्को (महंगी रेड वाइन) की 20 बोतलें और एक मधुर संदेश भेजा है। ऑडियो टेप में बर्लुस्कोनी इस हफ्ते संसद में मुलाकात के दौरान अपनी पार्टी फोर्जा इटैलिया के सांसद से बातचीत करते हुए ये बातें कह रहे हैं।

ऑडियो में पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी ने युद्ध में रूस के रुख का बचाव करते हुए कहा कि हम यूक्रेन को हथियार और वित्तपोषण दे रहे हैं। इसलिए रूस भी अपना बचाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई पश्चिमी देश मिलकर रूस के खिलाफ युद्ध छेड़े हुए हैं। जिसके चलते यह स्थिति बन रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह सब कुछ बर्लुस्कोनी के 86वें जन्मदिन के मौके पर हुआ है। इससे चार दिन पहले इटली के राष्ट्रीय चुनाव में दक्षिणपंथियों की पार्टी को जीत हासिल हुई थी। खबर इसलिए पहले पन्ने पर प्रकाशित की गई। क्योंकि एक ओर जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाला इटली का कंजरवेटिव गठबंधन रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन का समर्थन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर गठबंधन में शामिल ‘फोर्जा इटालिया’ पार्टी के दिग्गज नेता बर्लुस्कोनी, पुतिन के साथ संबंधों का बखान कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...