Crime News: युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर बोरे में भरकर फेंका

उत्तर प्रदेशCrime News: युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म प्राइवेट पार्ट में...

Date:

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में एक युवती को पांच लोगों ने कार से अगवा कर लिया। इसके बाद उसके साथ दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के गुप्तांगों में लोहे की रॉड डाली। आरोपी युवती हो अधमरी अवस्था में आश्रम के पास फेंक कर फरार हो गए।

यूपी 112 से थाना पुलिस को इस शर्मनाक घटना की जानकारी मिली। युवती दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराई गई है। पुलिस के मुताबिक युवती दिल्ली के नंदनगरी की रहने वाली है। युवती नंदग्राम में अपने भाई के यहां आई थी। लौटते समय कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवती के पूर्व परिचित हैं। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस लौट रही थी। उसको जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में लोहे की रॉड डाली गई। जिस समय वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है। उन्होंने एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया।

दिल्ली की युवती ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी। उस दौरान उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई गई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी युवती के गुप्तांग में लोहे की रॉड उसके अंदर थी। युवती अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। इस शर्मनाक घटना के बाद गाजियाबाद पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...