Uttarakhand Accident: देहरादून से उत्तरकाशी जा रही कार, खाई में गिरने से बीटेक पास युवक सहित दो की मौत

उत्तराखंडUttarakhand Accident: देहरादून से उत्तरकाशी जा रही कार, खाई में गिरने से...

Date:

टिहरी। देहरादून से उत्तरकाशी जा रही एक कार शनिवार की देर रात को नगुण-सुवाखोली मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रात होने के कारण वाहन दुर्घटना का पता नहीं चल सका। आज सुबह लोग जब घूमने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने गैर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा। इसकी जानकारी लोगों ने राजस्व पुलिस दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कार के अंदर से किसी तरह दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला।

नगुण-सुवाखोली मोटर मार्ग पर गैर गांव के समीप देहरादून से उत्तरकाशी जा रही एक कार रात में दो बजे के आसपास अनियंत्रित होकर खाई से लुढ़कते हुए नीचे मैंडखाल मोटर मार्ग पर जा गिरी। आज रविवार सुबह इसकी जानकारी होने पर कंडीसौड़ तहसील प्रशासन और थाना थत्यूड़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी दी। इसके तत्काल बाद ही रेस्क्यू और बचाव के लिए टीमें घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन हादसे में अखिल बिष्ट पुत्र सुरेश बिष्ट निवासी मांगली सेरा बरसाली उत्तरकाशी, अंकित रावत पुत्र बलवीर रावत निवासी बंसुगा तहसील भटवाड़ी उत्तरकाशी की मृत्यु हो चुकी थी।

दोनों के शव कार के भीतर फंसे थे। जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकाला जा सका है। कार जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह पंवार उत्तरकाशी के नाम रजिस्टर्ड है। मृतक अखिल वाहन स्वामी का रिश्तेदार था जो कार चला रहा था।

राजस्व उपनिरीक्षक ने जानकारी दी कि मृतक अखिल बिष्ट ने गत वर्ष टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक डिग्री हासिल की थी। जबकि दूसरा मृतक युवक उत्तरकाशी महाविद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास कर चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...