हिमाचल में शुरू होगा बार बार भाजपा का नया रिवाज: अमित शाह

पॉलिटिक्सहिमाचल में शुरू होगा बार बार भाजपा का नया रिवाज: अमित शाह

Date:

चुनाव तारीखों का एलान होते ही हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों ने ज़ोर पकड़ लिया है, सतारूढ़ भाजपा ने आज इन चुनावों को लेकर अपना प्रचार गीत लांच करके चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. इस प्रचार गीत “हिमाचल की यही पुकार फिर भाजपा सरकार” को लांच करते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी का काम लोगों के बीच केवल झगड़ा पैदा करना है.

सिरमौर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश में बार बार बीजेपी का नया रिवाज स्थापित करने जा रही है. शाह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने आदिवासी दर्जे के लिए हाती समुदाय के 5 दशकों से ज़्यादा समय से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त किया क्योंकि प्रधानमंत्री को हिमाचल के लोगों से विशेष लगाव है। अमित शाह ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा और वो एकबार फिर सरकार बनाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को लोगों में फूट डालने और उन्हें लड़वाने में मज़ा आता है, यह वो दशकों से करती आ रही है, इसके बिना कांग्रेस को शांति नहीं मिलती। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी लोगों के विकास के लिए काम करते हैं। इसीलिए हाती समुदाय को आदिवासी का दर्जा दिया गया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 68 सदस्यीय विधान सभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के पास 44 और कांग्रेस के पास 21 सीटें हैं। वहीँ इसबार हिमाचल के चुनावों में आम आदमी पार्टी भी पूरा ज़ोर लगा रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related