Bhai Dooj 2022: जाने तिथि, टीका करने का शुभ मुहूर्त और महत्व !

रक्षाबंधन की तरह ये पर्व भी भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस पर्व को भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस वर्ष कब मनाया जाएगा भाई दूज का त्योहार और इसे मनाने के नियम क्या हैं, आईये जानते है

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर 2022 को पड़ेगी। भाई दूज टीका का शुभ पूजा मुहूर्त 26 अक्टूबर, दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से 03 बजकर 33 से तक है।

भाई दूज की तिथि और मुहूर्त

जो बहने शादी-शुदा हैं उनके भाईयों को अपनी बहन के घर जाना चाहिए। कुंवारी लड़कियां घर पर ही भाई का तिलक करें। सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करते हुए पूजा अवश्य करनी चाहिए।

भाई का तिलक करने की विधि

कहा जाता है कि ये पर्व भाइयों और बहनों के बीच के समर्पण का प्रतीक है। साथ ही  ऐसी मान्यता है कि यदि भाई बहन यमुना नदी के किनारे बैठकर भोजन करते हैं तो जीवन में समृद्धि आती है।

भाई दूज का महत्व

हमे फॉलो करे