Haqeeqi Azadi March: इमरान खान ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा,पैगंबर की जयंती बड़े मार्च का ऐलान

इंटरनेशनलHaqeeqi Azadi March: इमरान खान ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा,पैगंबर की...

Date:

कराची। पाकिस्तान में राजनैतिक हालात अब बिगड़ते जा रहे हैं। वित्तीय संकट से गुजर रहे पाकिस्तान में अब पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इमरान खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद पर ‘हकीकी आजादी मार्च’ के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 9 अक्टूबर को पैगंबर मुहम्मद की जयंती के दिन इमरान खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लंबे मार्च का आह्वान किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक संघीय राजधानी में अपने बानी गाला आवास पर आयोजित पार्टी की बैठक के दौरान इमरान खान ने खैबर-पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत के पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार विरोधी प्रदर्शनों के निर्णायक दौर के लिए तैयारियों को पूरा करने का आग्रह किया। पूर्व पीएम इमरान ने कहा कि पूरी तैयारी के साथ आजादी मार्च देश में निकाला जाएगा।

बैठक में परवेज खट्टक,शाह महमूद कुरैशी, यास्मीन राशिद सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की पार्टी पीटीआई पाकिस्तान में जल्द चुनाव कराने की मांग कर रही है। इसीलिए ही मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की कोशिश कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...