मेरठ। आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सुरेन्द्र सिंह व आईजी प्रवीण कुमार द्वारा समस्त मंडलीय जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक बुलाई गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था मंडलीय समीक्षा बैठक में लूट, हत्या, पोसको, एससीएसटी अत्याचार, महिला उत्पीडन, गौवध, आबकारी सशस्त्र आदि से संबंधित आपराधिक मामलों के संबंध में की गयी कार्यवाही की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि किसी भी एक ही प्रकार की घटना में अलग-अलग कारणों से आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया जाता है। इसलिए संबंधित प्रत्येक घटना के अनुसार वर्गीकरण करके उसके अनुसार विश्लेषण एवं मैपिंग करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें।
Also Read : Meerut University : अयोध्या पर किताब खरीदने के सर्कुलर को लेकर राजनीति शुरू
मंडल में लूट आदि की घटनाओं को रोकने हेतु बडे स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। आगे भी समस्त संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ऐसे क्षेत्र जहां पर लूट, छिनेती, महिला उत्पीडन जैसे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है ऐसे क्षेत्रों की मैपिंग एवं चिन्हांकन करते हुये विश्लेषणपरक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा ऐसे समस्त स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने की कार्यवाही की जाये। प्रत्येक जनपदवार गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, रासुका, एनएसए आदि की समीक्षा करते हुये जिला स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। यह भी निर्देशित किया गया कि भू-माफिया, शराब माफिया एवं अपराधिक कृत्यो में लिप्त व्यक्तियो के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही प्रभावी तौर पर की जाये।
Also Read : Rain in Meerut : तेज बारिश और हवाओं ने बदला एनसीआर का मौसम, दो दिन ऐसे रहेगा मौसम
इसके अलावा अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार आपराधिक मामलों के संबंध में समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि ऐसे पीडित व्यक्ति को लाभ की राशि का भुगतान ससमय किया जाये। अवैध आटो स्टैण्ड पार्किंग के विरूद्ध अभियान चलाकर संबंधित नगर पालिका,नगर पंचायत के साथ समन्वय स्थापित कर कब्जामुक्त कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।इस अवसर पर समस्त मंडलीय जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

