कोरोना महामारी से मुक़ाबले के लिए देश अपने सैन्य बजट का उपयोग करें: पोप फ़्रांसिस

इंटरनेशनलकोरोना महामारी से मुक़ाबले के लिए देश अपने सैन्य बजट का उपयोग...

Date:


कोरोना महामारी से मुक़ाबले के लिए देश अपने सैन्य बजट का उपयोग करें:  पोप फ़्रांसिस

रोम: कैथोलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरू पोप फ़्रांसिस का कहना है कि संसार के देश अपने सैन्य बजट पर जो राशि ख़र्च करते हैं उसका प्रयोग उनको कोरोना महामारी से मुक़ाबले में करना चाहिए।

तीन महीनों के बाद पहली बार शनिवार को एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए पोप फ़्रांसिस का कहना था कि हमें इस समय वंचितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने विश्व के नेताओं का आह्वान किया है कि वे कोरोना से मुक़ाबले के लिए आवश्यक आर्थिक एवं सामाजिक रास्ते ढूंढें।

इससे पहले भी वे कोरोना के उपचार के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर वैकसिन बनने का अनुरोध कर चुके हैं। पिछले तीन महीनों से पोप फ़्रांसिस वीडियो कांफ़्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित कर रहे थे किंतु शनिवार को उन्होंने लंबे समय के बाद पहली बार सार्वजनिक स्थल पर लोगों को संबोधित किया।

ज्ञात रहे कि इटली में कोरोना से 2 लाख 32 हज़ार से अधिक लोग प्रभावित हुए जबकि वहां पर कोरोना के कारण 33 हज़ार से अधिक लोगों की जान चली गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...