पाकिस्तान के एक और पूर्व प्रधानमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

इंटरनेशनलपाकिस्तान के एक और पूर्व प्रधानमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

Date:


पाकिस्तान के एक और पूर्व प्रधानमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

शाहिद खाकान अब्बासी के बाद यूसुफ़ रज़ा गिलानी में कोरोना की पुष्टि

इस्लामाबादः पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और मौजूदा रेलमंत्री शेख रशीद अहमद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी
पाकिस्तानी मीडिया Dawn की खबर के मुताबिक यूसुफ रजा गिलानी के बेटे ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले, हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उल्लेखनीय है कि अब्बासी पीएमएल-एन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं और पार्टी नेता नवाज शरीफ को अदालत द्वारा प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद वह अगस्त 2017 से मई 2018 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।

पीएमएल-एन अध्यक्ष भी हैं कोरोना पॉजिटिव
पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने अब्बासी के जल्द ठीक होने की कामना की है। रेलमंत्री शेख रशीद अहमद भी कोरोना पॉजिटिव हैं। यह जानकारी उनके कार्यालय ने एक बयान जारी कर दी। बयान के मुताबिक रशीद डॉक्टरों की सलाह पर दो हफ्ते तक स्व पृथक-वास में रहेंगे। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता और सूबे के पूर्व मंत्री शरजील मेमन के भी रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...