ट्विटर पर अबतक की सबसे बड़ी हैकिंग

इंटरनेशनलट्विटर पर अबतक की सबसे बड़ी हैकिंग

Date:


ट्विटर पर अबतक की सबसे बड़ी हैकिंग

बिल गेट्स, बिडेन से लेकर एलन मस्क और बहुत से मशहूर हस्तियों के अकाउंट हुए हैक

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बड़ी-बड़ी मशहूर हस्तियों का ट्विटर अकाउंट अचानक बंद हो गया और हैकर बिटक्वाइन की मांग करने वाला ट्वीट करने लगा। जब पूरा मामला सामने आया तो पता लगा कि ये अबतक की सबसे बड़ी ट्विटर हैकिंग हुई है। हैकरों ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और आईफोन की निर्माता कंपनी एप्पल समेत दुनिया के कई बड़े कारोबारियों और नेताओं के ट्विटर अकाउंट बुधवार को हैक कर लिया गया। हालांकि ट्विटर ने कहा है कि यह उसके लिए एक कठिन दिन है और वह इस समस्या को जल्द ही सुधारने के लिए काम कर रही है।

इन मशहूर हस्तियों के अकाउंट हैक
बुधवार को हैकरों ने जिनके ट्विटर अकाउंट को हैक किया, उनमें माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स, टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क, अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट, अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, वॉरेन बफेट, एप्पल, उबर समेत अन्य के ट्विटर अकाउंट को हैक किया गया। हैकरों इनके अकाउंट से ट्वीट कर बिटक्वाइन की मांग की।

बिल गेट्स के अकॉउंट से ट्वीट
हैकरों ने माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘हर कोई मुझसे वापस देने को कह रहा है और अब समय आ गया है। मैं अगले 30 मिनट तक बीटीसी एड्रेस पर भेज गए सभी पेमेंट को दोगुना कर रहा हूं। आप एक हजार डॉलर भेजिए और मैं आपको दो हजार डॉलर वापस भेजूंगा।’ टेस्ला और स्पेस एक्स के प्रमुख एलन मस्क के अकाउंट से पोस्ट किए गए ट्वीट में भी कहा गया कि अगले एक घंटे तक बिटकॉइन में भेजे गए पैसों को दोगुना करके वापस लौटाया जाएगा।

लापता हैकर
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर किसने इन मशहूर हस्तियों के ट्विटर अकाउंटर को निशाना बनाया है। लगभग हर बड़ी हस्ती के अकाउंट से ट्वीट करके बिटक्वाइन की ही मांग की जा रही थी।

ट्विटर ने कही यह बात
वहीं, इस घटना के बाद ट्विटर ने कहा कि हमको ट्विटर अकाउंट हाईजैक होने की जानकारी है। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही इसको दुरुस्त करने के लिए कदम उठा रहे हैं। हम जल्द ही सबको अपडेट देंगे। इसके अलावा ट्विटर के सीईओ जैक की ओर से भी ट्वीट कर कहा गया है कि हमारे लिए आज का दिन काफी मुश्किल भरा रहा है, जो हैकिंग हुई थी उसे अभी के लिए सुधार लिया गया है और आगे इसकी जांच जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related