जीत के करीब पहुंचे बाइडेन, ट्रम्प ने ली अदालत की शरण

इंटरनेशनलजीत के करीब पहुंचे बाइडेन, ट्रम्प ने ली अदालत की शरण

Date:


जीत के करीब पहुंचे बाइडेन, ट्रम्प ने ली अदालत की शरण

वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए 270 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ के जादूई आंकडें को पाने के लिए पर्याप्त राज्यों में जीत हासिल कर रहे हैं। कई प्रमुख मीडिया संगठनों के विस्कॉन्सिन और मिशिगन राज्यों में बाइडेन को विजयी बताने के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति ने एक बयान में इसे अमेरिकी जनता, लोकतंत्र और अमेरिका की जीत करार दिया।

बाइडेन को अबतक 264 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’
‘फॉक्स न्यूज़’ के अनुसार बाइडेन को 264 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ हासिल हुई हैं वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को 214 सीट मिली है। ‘पोलिटिको’ के अनुमान के मुताबिक बाइडेन को 264 वहीं ट्रंप को 214 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ मिली हैं। ट्रंप के प्रचार अभियान ने मिशिगन और विस्कॉन्सिन में मतगणना को अदालत में चुनौती दी है। बाइडेन ने अपने गृह राज्य डेलावेयर में अपने भाषण में कहा,‘‘ ये केवल मेरी जीत नहीं होगी या हमारे अकेले की जीत नहीं होगी। ये अमेरिकी जनता, हमारे लोकतंत्र और अमेरिका की जीत होगी।

‘ब्ल्यू’ या ‘रेड’ की नहीं अमरीका की जीत
जब हम जीतेंगे तो कोई ‘ब्ल्यू’ राज्य या ‘रेड’ राज्य नहीं होगा, केवल संयुक्त राज्य अमेरिका होगा। ईश्वर आप सबका भला करे और हमारे सैनिकों की रक्षा करे।” उन्होंने कहा यह स्पष्ट है कि हम राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए जरूरी ‘‘ 270 सीट पाने के लिए पर्याप्त राज्यों में जीत दर्ज कर रहे हैं।” उनके संबोधन के दौरान पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस भी उनके साथ मौजूद थीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...