चीन की कोयला खदान में बढ़ा कार्बन मोनोक्साइड का स्तर, 18 मज़दूरों की मौत

इंटरनेशनलचीन की कोयला खदान में बढ़ा कार्बन मोनोक्साइड का स्तर, 18 मज़दूरों...

Date:


चीन की कोयला खदान में बढ़ा कार्बन मोनोक्साइड का स्तर, 18 मज़दूरों की मौत

बीजिंग: चीन के एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर अधिक हो जाने की वजह से 18 मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह घटना चोंगकिंग नगर निगम के योगचुआन जिले स्थित दियाओशुइदोंग कोयला खदान में शुक्रवार शाम पांच बजे हुई।

18 मजदूरों की मौत की पुष्टि
शिन्हुआ के मुताबिक कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने से 18 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। खबर के मुताबिक पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों सहित बचाव कर्मी खदान के उस हिस्से में पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं जहां मजदूर फंसे हुए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

2013 में भी हुआ था रिसाव
स्थानीय आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि दियाओशुइदोंग कोयला खदान से वर्ष 1975 में खनन शुरू हुआ था और वर्ष 1998 में इसे निजी हाथों में दे दिया गया। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,20,000 टन कोयला है। शिन्हुआ के मुताबिक वर्ष 2013 में भी इसी खदान में जहरीली हाइड्रोजन सल्फाइड का रिसाव हुआ था जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हुए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...