सत्ता हस्तानांतरण को राज़ी हुए ट्रम्प

इंटरनेशनलसत्ता हस्तानांतरण को राज़ी हुए ट्रम्प

Date:


सत्ता हस्तानांतरण को राज़ी हुए ट्रम्प

वाशिंगटन: निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को स्पष्ट संकेत दिया कि वह 20 जनवरी को स्वेच्छा से पद छोड़ देंगे, यह कहते हुए उन्होंने ये संकेत दिया कि जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद के लिए “व्यवस्थित परिवर्तन” होगा. इससे पहले अमेरिकी कांग्रेस ने गुरुवार को संयुक्त सत्र में औपचारिक रूप से 3 नवंबर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए जो बाइडेन एवं उपराष्ट्रपति पद पर कमला हैरिस के निर्वाचन की पुष्टि कर दी है.

देर रात हुई संयुक्त सत्र की कार्यवाही
कांग्रेस के संयुक्त सत्र में निर्वाचन का सत्यापन आज तड़के किया गया. निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सैकड़ों समर्थकों द्वारा कांग्रेस की कार्यवाही बाधित किए जाने के बाद बुधवार देर रात संयुक्त सत्र की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई थी.

हिंसा में चार मौतें
निर्वाचन मंडल के मतों की पुष्टि कैपिटल हिल पर हिंसा की घटना के बाद आई है जिसमें चार लोगों की मौत हुई है और इलाके में लॉकडाउन लगाना पड़ा है. इस हिंसा में सुरक्षाकर्मियों के लिए अपनी जान बचाकर भागने की नौबत आ गई और इमारत के भीतर गोलीबारी की घटना हुई.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...