इराक़ी अदालत ने ट्रंप की गिरफ्तारी का आदेश किया जारी

इंटरनेशनलइराक़ी अदालत ने ट्रंप की गिरफ्तारी का आदेश किया जारी

Date:


इराक़ी अदालत ने ट्रंप की गिरफ्तारी का आदेश किया जारी

बगदाद: इराक़ी अदालत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार इराक़ी अदालत अर्रेसाफ़ा में जनरल शहीद क़ासिम सुलैमानी और अबू मेहदी अलमोहन्दिस की हत्या की फाइल को आगे बढ़ाने के ज़िम्मेदार अधिकारी ने ट्रंप की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया।

इराकी अदालत ने एक विज्ञप्ति जारी करके घोषणा की है कि इस केस से जुड़े लोगों की शिकायतें दर्ज करने और इस संबंध में प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद गुरूवार की सुबह ट्रंप की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया।

इराकी अदालत की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति के अनुसार शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी और शहीद अबू मेहदी अलमोहन्दिस की शहादत के ज़िम्मेदारों की पहचान के संबंध में जांच- पड़ताल जारी रहेगी चाहे वह ज़िम्मेदार इराकी हो या ग़ैर इराकी।

ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष 3 जनवरी को अमेरिका के आतंकवादी सैनिकों ने बग़दाद के अंतरराष्ट्रीय हवाले अड्डे के निकट ड्रोन से आक्रमण करके जनरल कासिम सुलैमानी, अबू मेहदी अलमोहन्दिस और उनके 8 अन्य साथियों को शहीद कर दिया था। अमेरिकी सैनिकों के इस आतंकवादी कृत्य के बाद इराकी संसद ने इस देश से अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन का एक प्रस्ताव किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...