महाराष्ट्र में कल से खुलेंगे सिनेमाहॉल

फीचर्डमहाराष्ट्र में कल से खुलेंगे सिनेमाहॉल

Date:


महाराष्ट्र में कल से खुलेंगे सिनेमाहॉल

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने पांच नवंबर से राज्य में सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाज़त दे दी है. बुधवार को सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंटेनमेंट जोन बाहर वाले सभी सिनेमा घर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी. इसी के साथ इनडोर स्पोर्ट्स और योग सेंटर को भी खोलने की इजाजत दी है.

50 प्रतिशत दर्शकों के साथ शुरू होगी सेवा
सिनेमा गृह, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, कुल क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ कल से शुरू होने वाले है। इसके साथ ही कन्टेंटमेंट ज़ोन के बाहर योग इंस्टिट्यूट और इन डोअर स्पोर्ट्स को अनुमति दी गई है। इस दौरान कोरोना संदर्भ में सभी सुरक्षा ने नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

8 महीनों से बंद हैं सिनेमाहॉल
गौरतलब है कि, अनलॉक 5 में ठाकरे सरकार ने होटल और लाज शुरू करने का फैसला किया था। पिछले 8 महीनों से राज्य सभी सिनेमा हॉल बंद है। इससे इस क्षेत्र को भरी नुकसान हो गया है। हालांकि अब राज्य सरकार के इस फैसले से पिछले 8 महीनों से बंद पड़े थिएटर और मल्टीप्लेक्स फिर शुरू होने जा रहे है। इसलिए थिएटर मालिक और कलाकारों को बड़ी राहत मिली है।

मनोरंजन क्षेत्र को राहत
पिछले कई दिनों से सोशल डिस्टन्सिंग के साथ सभी कोरोना सुरक्षा के नियमों के पालन के साथ राज्य में सिनेमा गृह शुरू करने की मांग चल रही थी। अंत में, राज्य सरकार ने मनोरंजन क्षेत्र को राहत दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...