रैना ने कहा, मुझमें अब भी बहुत दम है

स्पोर्ट्सरैना ने कहा, मुझमें अब भी बहुत दम है

Date:


रैना ने कहा, मुझमें अब भी बहुत दम है

नई दिल्ली: टीम इंडिया से बाहर चल रहे बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए खेलने की इच्छा जताई है। रैना ने कहा कि उनके अंदर अब भी काफी क्रिकेट बचा है।

सुरेश रैना ने रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर हुए एक लाइव सेशन के दौरान कहा, ‘मैं खुद को सुधार रहा था, मैंने घुटने की सर्जरी के बाद फिटनेस हासिल की और फिर यो-यो टेस्ट भी पास किया। मैंने टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की। बड़े खिलाड़ियों ने बुरे दौरे में हमेशा मेरा समर्थन किया और मुझमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है।

रोहित ने कहा कि रैना को भारतीय टीम में होना चाहिए। रोहित ने कहा, ‘हम हमेशा आपको टीम में वापस लाने के बारे में बात करते हैं, लेकिन टीम का चयन हमारे हाथों में नहीं है और हमें हमेशा कड़ी मेहनत करते रहनी चाहिए।’

रोहित और रैना ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजियों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बारे में भी बात की। रैना ने कहा कि अपने खिलाड़ियों पर भरोसा और लंबे समय तक कप्तान धोनी और एक ही कोचिंग स्टाफ का लंबे समय तक बने रहना ही चेन्नई की सफलता की वजह है। रोहित ने भी चेन्नई को बेहद प्रतिस्पर्धी टीम करार देते हुए उसकी तारीफ की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...