बाइडेन ने एरिक गार्सेटी को भारत के लिए नामित किया अमरीका का राजदूत

इंटरनेशनलबाइडेन ने एरिक गार्सेटी को भारत के लिए नामित किया अमरीका का...

Date:


बाइडेन ने एरिक गार्सेटी को भारत के लिए नामित किया अमरीका का राजदूत

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अपना राजदूत नामित किया है. अगर अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट द्वारा इसकी पुष्टि की जाती है, तो 50 वर्षीय गार्सेटी, केनेथ जस्टर की जगह लेंगे।

इस सप्ताह की शुरुआत में जस्टर को विदेश संबंध परिषद में विशिष्ट फेलो के रूप में नियुक्त किया गया था. कई अन्य राजदूतों के साथ नामांकन की घोषणा करते हुए व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि एरिक एम गार्सेटी 2013 से लॉस एंजिल्स शहर के मेयर रहे हैं और नगर परिषद के सदस्य के रूप में उन्होंने 12 वर्षों की सेवा की है.

बयान में कहा गया है कि मेयर के रूप में गार्सेटी पश्चिमी गोलार्ध में सबसे व्यस्त कंटेनर बंदरगाह और दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक की देखरेख करते रहे हैं.

वह वर्तमान में देश की दूसरी सबसे व्यस्त ट्रांजिट एजेंसी एलए मेट्रो के अध्यक्ष हैं, जो 15 नई ट्रांजिट लाइनों का निर्माण या विस्तार कर रही है, और एक ऑल-इलेक्ट्रिक बेड़े में स्थानांतरित हो रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...