हॉकी इंडिया ने खेलरत्न के लिए रानी रामपाल का नाम भेजा

स्पोर्ट्सहॉकी इंडिया ने खेलरत्न के लिए रानी रामपाल का नाम भेजा

Date:


हॉकी इंडिया ने खेलरत्न के लिए रानी रामपाल का नाम भेजा

हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के नाम की अनुशंसा खेलरत्न पुरस्कार के लिये की है जबकि वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे गए हैं।

मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिये भारत के पूर्व खिलाड़ी आर पी सिंह और तुषार खांडकर के नाम भेजे गए हैं। कोच बी जे करियाप्पा और रमेश पठानिया के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये भेजे हैं।

देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिये एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 के बीच का प्रदर्शन आधार रहेगा। इस दौरान रानी की कप्तानी में भारत ने 2017 में महिला एशिया कप जीता और 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया। उसने एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर 2019 में भारत के लिये विजयी गोल करके तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन दिलाया था।

रानी की कप्तानी में भारत एफआईएच रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंचा। विश्व खेल एथलीट का पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय रानी को 2016 में अर्जुन और 2020 में पद्मश्री मिल चुका है। भारत के लिये 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी वंदना और 150 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा ले चुकी मोनिका के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे गए हैं।दोनों हिरोशिमा में एफआईएच सीरिज फाइनल्स, टोक्यो 2020 ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट और भुवनेश्वर में ओलंपिक क्वालीफायर में भारत की जीत की सूत्रधार थी।

हरमनप्रीत सिंह का नाम भी अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजा गया है। उन्होंने भुवनेश्वर में एफआईएच सीरिज फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन किया था। ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट 2020 में उन्होंने मनप्रीत सिंह की जगह कप्तानी की थी। पिछले साल रूस में ओलंपिक क्वालीफायर जीतने वाली भारतीय टीम का भी वह हिस्सा थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...